पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: कलीनगर। कस्बे की भारतीय स्टेट बैंक में स्वतंत्रा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। इसमें शाखा प्रबंधक रत्नेश कुमार सिंह ने भूतपूर्व सैनिक मो. नदीम खान, बाबूराम, रेशम सिंह, रवींद्र पाल और दलजीत सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान रत्नेश कुमार सिंह ने कहा कि देश की रक्षा में पूर्व सैनिकों का त्याग और समर्पण सराहनीय है। इस दौरान बैंक कर्मियों के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...