पीलीभीत, अगस्त 27 -- Pilibhit News: बीसलपुर। ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और धार्मिक नारों के साथ जुलूस निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ा। जुलूस को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। बीसलपुर ईदगाह चौराहे पर स्थित मस्जिद के आसपास भी पुलिस की विशेष तैनाती रही। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला खुद मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते नजर आए। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ जुलूस मार्ग की व्यवस्था का जायजा लिया और लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। यह भी पढ़ें- ईद मिलादुन्नबी पर शहर में निकाला भव्य जुलूस बीसलपुर शाहजहांपुर मार्ग पर तारा गेस्ट हाउस के समीप डॉ.रत्नेश गंगवार ने जु...