पीलीभीत, जुलाई 31 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पीएनजी यानि (पाइप नेचुरल गैस) का दायरा बढ़ाया गया है। शहर में अब तक 23 मोहल्लों को कवर किया जा जा चुका है। जबकि नए कनेक्शन देने के लक्ष्य को लेकर भी तेजी से काम चल रहा है। बाकी पीएनजी लाइनों को सक्रिय कर इनकी चार्जिंग की प्रक्रिया को देखा जा रहा है। जिला प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट पर जिला पूर्ति कार्यालय दफ्तर को निगरानी करने को कहा है। पिछले दिनों मध्य पूर्व में जंगल की तपिश के बाद बने हालातों पर निगरानी बढ़ाते हुए पीएनजी गैस कनेक्शन को बढ़ाने पर जोर दिया गया था। ताकि किसी प्रकार की कोई असुविधा उपभोक्ताओं को न होने पाए। इसी क्रम में 14 मोहल्लों को कवरअप करने की योजना बनी थी। इसमें तय हुआ था कि घरेलु और कामर्शियल गैस उपभोक्ताओं के लिए कनेक्शन दिए जाएं। तीन नई कॉलोनियों के साथ सात हजार कनेक्शन देने...