पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कनकोरन निवसी नीतू ने थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसने अपने पति अरविंद को शराब पीने से मना किया था। इस बात से नाराज होकर अरविंद ने डंडों से पत्नी की पिटाई शुरू कर दी और उसका सिर फोड़ दिया। मां को पिटता देख छोटा बेटा अंशु बचाने पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि उसका पति मजदूरी करके जब भी घर लौटता है, तो शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने घायल महिला का मेडीकल कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...