Pilibhit News: शराब पीने का विरोध करने पर युवक को पीटा
पीलीभीत, अक्टूबर 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला तुलाराम निवासी आशीष शुक्ला ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि 18 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे काम से वह चावला चौराहे पर गए थे। आरोप है कि गांधी मार्केट की गली में दो लोग खुलेआम शराब पी रहे थे। विरोध करने पर दोनों गाली-गलौज करते हुए उसे गली के अंदर ले गए और लात-घूंसों व थप्पड़ों से पीटा। इसके बाद बेल्ट से भी हमला किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एक आरोपी की पहचान लाल रोड पर परचून की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के रूप की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.