पीलीभीत, सितम्बर 5 -- Pilibhit News: हिटी शराब पकड़वाने की पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से बुजुर्ग की जमकर पिटाई की, जिससे उनका पैर टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बुजुर्ग को हमलावरों से बचाया। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...