पीलीभीत, जुलाई 11 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम जिरौनिया निवासी ब्रजेश सिंह ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्जकराई। जिसमें कहा गया कि 8 जुलाई 2026 की शाम करीब साढ़े सात बजे वह पौटा कला से सामान लेकर अपने गांव लौट रहे थे। आरोप है कि जिरौनिया स्थित शराब ठेके के पास मधुडाडी निवासी नरसाह अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ रास्ता रोके खड़ा था। रास्ता देने की बात कहने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर मारपीट कर दी, जिससे ब्रजेश के सिर में चोट आई। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: रास्ते में रोककर मारपीट, गाली-गलौज में पांच पर केस पीड़ित का कहना है कि जाते समय आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो...