Pilibhit News: व्यापारियों को एकजुट करने के चलाया जाएगा सदस्यता अभियान
पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- Pilibhit News: पूरनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई ने नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सम्मानित किया। नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में संगठन के जिला उपाध्यक्ष विपिन वर्मा, पवनवीर सिंह, नगर उपाध्यक्ष अरविंद वर्मा के निज प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद हुई बैठक में संगठन की मजबूती, व्यापारियों के हितों की रक्षा और भावी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान व्यापारियों को एकजुट करने के लिए संगठन क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाने की रणनीति तैयार की गई। नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने कहा नए पदाधिकारियों के आगमन से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। बैठक में रवि जायसवाल, सैयद जफर अली, जगजीवन सिंह बाजवा, अनुपम अवस्थी, अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.