पीलीभीत, अक्टूबर 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में सरदार ज्ञान सिंह छाबड़ा मेमोरियल अंतरविद्यालयीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। विजेता टीमों का उत्साहवर्धन किया गया। वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक राजेंद्र सिंह छाबड़ा एवं कैलाश रानी छाबड़ा, प्रबंध निदेशक देवेंद्र सिंह छाबड़ा, प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा,ऋषित छाबड़ा ने किया। मुख्य अतिथि एसएसबी पिथौरागढ़ के द्वितीय कमान अधिकारी रमन कुमार और प्रियंका रहे। विशिष्ट अतिथि एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा रहे। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के मुकाबलों में अकाल अकादमी ने बेनहर पब्लिक स्कूल तथा भसीन इंटरनेशनल स्कूल को पराजित कर प्रतिभा का परिचय दिया। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की बालिका टीम ने लायंस बाल विद्या मंदिर के विरुद्ध शानदार प्रदर्श...