पीलीभीत, अगस्त 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। दो महीने से वेतन न मिलने से गुस्साए उपाधि महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। वेतन भुगतान और वेतन वृद्धि में विलंब होने पर रोष जताया गया। उपाधि महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ.विपिन कुमार नीरज की अध्यक्षता में शिक्षक-शिक्षिकाओं की बैठक संपन्न हुई, जिसमें अनुदानिक शिक्षकों को दो माह और स्ववित्तपोषित योजना के तहत कार्यरत शिक्षकों को एक माह से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। बैठक में अनावश्यक रूप से शिक्षकों की वेतन वृद्धि में विलंब करने पर रोष जताया गया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने बताया कि वेतन भुगतान कभी भी समय से नहीं होता है। यह भी पढ़ें- Delhi News: डीयू के 12 वित्तपोषित कॉलेजों के तदर्थ शिक्षकों के नियमितीकरण को लेकर आंदो...