पीलीभीत, अगस्त 31 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में खेल विभाग की जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिलास्तरीय बालक-बालिका बैडमिंटन और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता कराई गई। 109 प्लस भारवर्ग में अंकित कुमार प्रथम रहे, जबकि बैडमिंटन डबल्स में मिशिका और गौरी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिलास्तरीय अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग बैडमिंटन और वेटलिफ्टिंग अंडर-20 बालक वर्ग प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने किया। वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के भारवर्ग 55 किलो में हर स्वरूप प्रथम, अनुष बोधी द्वितीय, शिवम कुमार तृतीय रहे। इसी प्रकार भारवर्ग 61 किलो में अर्जुन प्रथम, विशाल राजपूत द्वित...