पीलीभीत, जुलाई 23 -- Pilibhit News: बीसलपुर। विश्व हिंदू महासंघ भारत गोरक्षा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने सावन माह में शुरू होने वाली कावड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए एसडीएम को ज्ञापन देकर सुरक्षा की व्यवस्था पुख्ता किए जाने की मांग की। बीसलपुर में विश्व हिन्हू महासंघ भारत गोरक्षा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष संजय भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय को दिए ज्ञापन में कहा कि जिन मार्गों से होकर कावड़ यात्रा जाए वहां पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाए, खाने पीने की दुकानों पर दुकानदारों द्वारा फ्लेक्सी पर अपना नाम अंकित किए जाने, गुलेश्वर नाथ मंदिर पर पुलिस फोर्स तैनात किए जाने, पेयजल प्रकाश आदि की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: सहारनपुर कलाकार एसोसिएशन ने कांव...