पीलीभीत, अगस्त 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उप आयुक्त उद्योग आशीष गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत ट्रेड कुम्हार, नाई, राजमिस्त्री, लोहार एवं बढ़ई में साक्षात्कार और प्रपत्रों की जांच की जा चुकी है। अगर इन ट्रेडों में किसी कारणवश कोई आवेदक उपस्थित न हो सका हो, तो वह 25 अगस्त को सुबह 11 बजे जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र कार्यालय में उपस्थित होकर साक्षात्कार और प्रपत्रों की जांच करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...