पीलीभीत, अगस्त 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र में दर्जी ट्रेड की टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया गया, जिसमें लाभार्थियों को टूल किट प्रदान की गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य और विशिष्ट अतिथि मरौरी ब्लाक की प्रशासक सभ्यता देवी वर्मा ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की। सहायक आयुक्त उद्योग संजय कुमार ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस मौके पर सहायक प्रबंधक शिवराम प्रसाद, कनिष्ठ सहायक शिवराम सिंह, उमेश कुमार, मोहम्मद साकिब आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...