पीलीभीत, जुलाई 26 -- Pilibhit News: सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र ने जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाना चाहिए। गांव के प्रमुख रास्तों और नालियों की रोजाना साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, बाल विकास विभाग ने अपने-अपने विभागीय प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सीएमओ डॉ.वीसी पंत, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी, जिला समन्वयक अमित कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संचारी रोगों की रोकथाम के लिए करें जागरूक: घोष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...