पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: पूरनपुर, संवाददाता। नव विवाहिता ने खाने में नशीली गोलियां मिलाकर ससुरालियों को खिला दी। इससे पति सहित तीन लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों को बुलाया है।थाना घुंघचाई क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रवीन कुमार का दिल्ली की युवती से दो महीने पहले प्रेम विवाह हुआ था। नव विवाहिता का आए दिन ससुरालियों से विवाद होने लगा। गुरुवार रात विवाहिता ने खाना बनाया और उसमें नशीली गोलियां मिला दी। खाने के बाद ससुराल वाले सो गए। सुबह पति प्रवीन, ससुर मोहन और सास की हालत बिगड़ गई। उन्हें चक्कर के साथ उल्टियां आने लगी। एक साथ परिवार के तीन लोगों की हालत बिगड़ने से खलबली मच गई। तीनों को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमि...