पीलीभीत, जुलाई 12 -- Pilibhit News: पीलीभीत। दहेज में बाइक और नगदी के लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर न्यूरिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया भिण्डरा निवासी आराध्या, पुत्री सर्वेश का विवाह 11 दिसंबर 2024 को मुनेन्द्र कुमार तिवारी उर्फ रवि पुत्र ईश्वर दयाल तिवारी निवासी ग्राम मुड़िया छावन,थाना पुवायां जिला शाहजहाँपुर के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से पति मुनेन्द्र कुमार तिवारी उर्फ रवि, सास उर्मिला देवी, ननद प्रियाशीं तथा मामी राधा शुक्ला निवासी ग्राम भूड़ा थाना बिलसण्डा अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल, पांच लाख रुपये नकद और सोने की चेन की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे।

मारपीट और धमकी आरोप लगाया गया है कि 24 अप्रैल 2...