Pilibhit News: विवाहिता को प्रताड़ित करने और जंगल में छोड़ने का आरोप
पीलीभीत, जुलाई 13 -- Pilibhit News: जहानाबाद। बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ब्योधा निवासी कृष्णा देवी पत्नी छोटेलाल ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उनकी पुत्री काजल ने ग्राम नबादा करैय्या थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत निवासी सोनू पुत्र डोरी लाल से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि विवाह के बाद सोनू और उसके परिजन दहेज की मांग को लेकर काजल के साथ मारपीट करते थे। बाद में दोनों बहेड़ी की मास्टर कॉलोनी में किराये पर रहने लगे। वहां भी मारपीट करता था। 2 जुलाई 2026 को सोनू काजल को अज्ञात लोगों के पास छोड़कर खाना लाने का बहाना बनाकर चला गया, जिसके बाद चार अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि तब से काजल जंगल में भटक रही थी। मायके पक्ष के लोग उसको मायके में लेकर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.