पीलीभीत, अक्टूबर 17 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ग्राम नरायनठेर निवासी कढेराम ने थाना बरखेड़ा में वुधवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमे कहा गया कि उन्होंने अपनी 32 वर्षीय पुत्री त्रिवेणी देवी की शादी करीब 15 वर्ष पहले खगाई गांव के नरेंद्र कुमार से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसको प्रताड़ित करते थे। उत्पीड़न से परेशान होकर त्रिवेणी ने आठ अक्टूबर 2026 को आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार को पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...