पीलीभीत, अक्टूबर 26 -- अस्पताल स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह Pilibhit News: पीलीभीत। सीतापुर आंख अस्पताल के संस्थापक पद्म भूषण पद्मश्री डॉ. एमपी मेहरे का 126वा जन्मदिन अस्पताल के स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य और शाहजहांपुर के जिला प्रभारी संजीव प्रताप सिंह रहे। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.नरेंद्र कुमार वालियान ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में एलएच चीनी मिल के उपाध्यक्ष वाईके अग्रवाल, अमिताभ अग्निहोत्री, गन्ना विकास समिति पूरनपुर के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत सिंह आदि ने अस्पताल में दी जा रही चिकित्सीय सुविधाओं पर प्रकाश डाला। पूर्...