पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: पूरनपुर/माधोटांडा। माधोटांडा रजवाहा पर शारदा सागर खंड 494.67 लाख से खड़जा लगवाएगा। विधायक बाबूराम पासवान ने 34 किमी खड़जा मार्ग का पूजा अर्चना के बाद शिलान्यास किया। माधोटांडा से गढ़वाखेड़ा तक नहर पटरी मार्ग पर खड़ंजा लगाया जाएगा। सिंचाई विभाग का शारदा सागर खंड माधोटांडा रजवाहा नहर पटरी के कच्चे मार्ग पर खड़ंजा लगवाएगा। 34 किमी के खड़ंजा मार्ग का गुरुवार को केसरपुर माधोटांडा में विधायक बाबूराम पासवान ने हवन पूजन के बाद शिलान्यास किया। 494. 67 लाख से बनने से इस मार्ग पर आवागमन में साहूलियत मिलेगी। बरसात के दिनों में इस कच्चे मार्ग से राहगीरों को गुजरने में परेशानी उठानी पड़ती थी। इस दौरान शारदा सागर खंड के योगेंद्र गौतम, धमेंद्र वर्मा, महिपाल, जिला पंचायत सदस्य डा. विवेक सिंह, परगट सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह धु्...