पीलीभीत, नवम्बर 15 -- Pilibhit News: बिलसंडा, संवाददाता। कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड मामले में शनिवार को विधायक विवेक वर्मा, चेयरमैन डीकेगुप्ता ने तहसीलदार संग बिलसंडा पहुंचकर मृतक के परिजनों को पांच लाख का चेक दिया। मृतक के बेटे श्यामू गुप्ता को चेक सौंपा गया। विधायक ने कहा कि पप्पू गुप्ता के परिजनों के साथ हैं। बोले: पांच लाख मदद का चेक शासन से स्वीकृत हुआ है। कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता की19 जुलाई को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। कई शूटर मुठभेड़ में पकड़े गए एक लखीमपुर सरबजीत ढेर हो गया। इस मौके पर सुमित गुप्ता, विक्रम गंगवार, संजीव मौर्य भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...