पीलीभीत, सितम्बर 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। राजकीय इंटर कॉलेज न्यूरिया हुसैनपुर में नौ सितंबर को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र सह प्रदर्शन फार्म के शिलान्यास का कार्यक्रम फाइनल होने के बाद बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद और डीएम-एसपी ने तैयारियों को देखा। तैयारियों को समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए विधायक प्रवक्तानंद, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह एवं एसपी सुकीर्ति माधव ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर निर्देशित किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद और विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख संयुक्त रूप से केंद्र का शिलान्यास करेंगे। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजनता और आगुंतकों को आने...