Pilibhit News: विद्यार्थियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
पीलीभीत, अगस्त 17 -- Pilibhit News: पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में विद्यार्थियों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की। श्रमदान के बाद कूड़ा करकट को निर्धारित स्थान पर निस्तारित किया। प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा के नेतृत्व में श्रमदान अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों को कक्षावार विभाजित कर श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने कालेज परिसर में श्रमदान कर कूड़ा करकट को इकट्ठा कर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि हम सभी को अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए। श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जा सकता है। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य लोकेश कुमार, कृषि अध्यापक डॉ.आरपी गंगवार, जयहिंद मौर्य, करतार चंद्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.