Pilibhit News: वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के लिए जानकारी जरूरी
पीलीभीत, अक्टूबर 14 -- Pilibhit News: पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को उप्र ग्रामीण बैंक की ओर से वित्तीय सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सत्यता से समृद्धि शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन बैंक के शाखा प्रबंधक अरविन्द कुमार पाण्डेय, लेखाकार रजनीश शुक्ला, महाविद्यालय के सचिव मनीष कुमार सिंह और प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने किया। प्राचार्य ने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम होने के साथ वित्तीय रूप से जागरूक होना भी जरूरी है। जानकारी के अभाव में वित्तीय धोखाधड़ी के आसार रहते हैं। रजनीश शुक्ला ने वित्तीय साक्षरता को समय की जरूरत बताया। संचालन डॉ. पिंदर सिंह ने किया। शिविर में करीब 150 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Motihari News: नुक्कड़ सभा में वित्तीय साक्षरता के प्रति किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.