पीलीभीत, जुलाई 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बेनहर पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान विभाग की ओर से विज्ञान प्रस्तुति कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य करिश्मा सैहमी ने किया। एक्टिविटी इंचार्ज रोशनी बग्गा के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच, तार्किक दृष्टिकोण एवं नवाचार की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 9 और 10 के प्रत्येक सेक्शन को अलग-अलग वैज्ञानिक विषय दिए गए थे। विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषय पर गहन अध्ययन, शोध एवं अभ्यास कर आकर्षक चार्ट, मॉडल और प्रभावशाली मौखिक प्रस्तुति तैयार की। विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष एवं खगोल विज्ञान, मंगल ग्रह पर मानव बस्ती (मार्स कॉलोनाइजेशन), कृत्रि...