पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत। विद्युत चोरी की रोकथाम को लेकर प्रवर्तन दल की ओर से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक उपभोक्ता को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। प्रभारी उपनिरीक्षक हरभजन सिंह,प्रवर्तन दल के अवर अभियंता विकास कुमार आर्य ने टीम के साथ शहर के मोहल्ला भूरे खां थाना कोतवाली में विद्युत कनेक्शनों की जांच को लेकर छापेमारी की। टीम में मुख्य आरक्षी सोनू, आरक्षी सुरेष पाल सिंह और आरक्षी कुंज कुमार शामिल रहे। जांच के दौरान उपभोक्ता रजा ए रसूल पुत्र स्वर्गीय अमानत रसूल के परिसर में एलटी पोल से केबिल खींचकर छत पर टर्मिनल बनाया गया था। इसके बाद काले रंग की केबिल जोड़कर बिजली का अवैध रूप से उपभोग किया जा रहा था। जांच में एलएमवी 01 श्रेणी में 6.741 किलोवाट विद्युत भार का अनधिकृत उपयोग पाया गया। प्रवर्तन दल ने ...