पीलीभीत, नवम्बर 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। विकास भवन के सरकारी विभागों में कर्मचारियों के देरी से आने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हर कोई अपने हिसाब से सरकारी कार्यालयों में ड्यूटी करते नजर आ रहा है। विकास भवन के विभिन्न दफ्तरों के उपस्थिति रजिस्टरों की जांच के दौरान चार विभागों के 11 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। इस पर सीडीओ ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। इन सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। शासन के निर्देश हैं कि सरकारी विभागों के कार्यालयों में सभी कर्मचारी और अधिकारी सुबह दस बजे उपस्थित होकर ड्यूटी करें। मगर कार्यालयों में लेटलतीफी देखी जा रही है। बुधवार को सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र सुबह करीब दस बजे के करीब वि...