Pilibhit News: वाणी की मधुरता जरूरी : शास्त्री
पीलीभीत, सितम्बर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। आर्य समाज मंदिर परिसर में वेद प्रचार उत्सव के अंतर्गत हवन पूजन किया गया। आचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि वाणी प्रभावशाली होनी चाहिए। कई बार ऐसे काम जो तमाम युक्तियों से नहीं होते। वह वाणी की मधुरता से हो जाते हैं। उपासना तप और पूजन को लेकर तमाम चर्चा की गई। यजुर्वेद आदि वेदों से मिलने वाली जानकारियों को भी सभी से साझा किया गया। यज्ञ की पूर्णाहुति चार सितंबर को होगी। यजमान विनीत थम्मन, पीएल गंगवार, हरप्रसाद, करुणा शंकर सक्सेना, राजेंद्र कुमार गंगवार समेत वासुदेव गंगवार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.