Pilibhit News: वाइब्रेंट विलेज रमनगरा की सहकारी समिति सुविधाओं से होगी लैस
पीलीभीत, अगस्त 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अब जिले के वाइब्रेंट विलेज रमनगरा में चल रही सहकारी समिति का जल्द ही कायाकल्प होने वाला है। सहकारी समिति को किसान हित में सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके लिए सहकारिता विभाग ने प्रस्ताव तैयार कराकर जिला प्रशासन को सौंप दिया है। आने वाले समय में समिति के उच्चीकृत संबंधी कार्य कराए जाएंगे।
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए जिले के पांच गांवों रमनगरा, बंदरबोझ, नौजल्हा नकटहा, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज और बेल्हा का चयनित किया है। इन गांवों में आधारभूत सुविधाओं से लैस किया जाना है। प्रत्येक विभाग इन गांवों में काम करा रहे हैं। पिछले दिनों जिला प्रशासन की ओर से इन गांवों में कार्यक्रम कराए गए थे। इसी श्रृंखला में सहकारिता विभाग ने वाइब्रेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.