Pilibhit News: वन्यजीव का मांस होने की सूचना पर वन विभाग का छापा
पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- Pilibhit News: पूरनपुर। वन्यजीव का शिकार कर मांस घर में रखने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापा मारा। इससे खलबली मच गई। जांच पड़ताल के बाद टीम वापस लौट गई। बुधवार रात वन विभाग को सूचना मिली कि एक वन्यजीव का शिकार कर उसका मांस सेहरामऊ के गांव चतीपुर में एक घर में छिपाया गया है। बुधवार रात वन टीम ने घर में छापा मारा। इससे खलबली मच गई। वन कर्मियों ने घर के अंदर जांच पड़ताल की। इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं ने टीम का विरोध किया। जांच जांच पड़ताल के बाद मांस न मिलने पर टीम वापस लौट गई। महिला ने घर घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए थाना सेहरामऊ पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि वन्य जीव के शिकार की सूचना पर टीम महिला के घर जांच करने पहुंचे थी। आरोप गलत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.