Pilibhit News: लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का दिया गया संदेश
पीलीभीत, नवम्बर 1 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। जिलेभर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई। विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिताएं कराई गई। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। बच्चों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। गांधी प्रेक्षागृह स्टेडियम में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर जनपद स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जनपदीय नोडल अधिकारी माध्यमिक इंतजार खान ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजादी के बाद देश में 562 रियासतों को एकत्र कर एकता के सूत्र में बांधकर भारत को अखंडता की श्रेणी में लाकर खड़ा किया है। शपथ का भी आयोजन किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में डीआईओएस स्तर से गठित निर्णायक मंडल द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं का चयन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.