पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। भारत विकास परिषद बांसुरी शाखा की ओर से बेनहर पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में विजेताअें को सम्मानित किया गया। लिटिल एंजिल्स स्कूल संयुक्त विजेता बना है। विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। वंदे मातरम से कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

सम्मानित मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि बीएसए रोशनी सिंह और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक ओम प्रकाश गंगवार रहे। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित डॉ. अनुरिता सक्सेना ने पुष्पगुच्छ भेंट किया। नेहा मिश्रा ने पटका पहनाकर स्वागत किया। प्रांतीय महासचिव डॉ. अनिल सक्सेना ने संगठन के उद्देश्यों को बताया।

प्रतिभागियों का प्रदर्शन विभिन्न विद्यालयों के होनहारों ने हिंदी व संस्कृत समूह गानों की प्रस्तु...