पीलीभीत, जुलाई 25 -- Pilibhit News: पूरनपुर। एक दिन पहले गांव के बाहर से लापता हुई सात वर्षीय बच्ची को तलाश करने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस टीम के साथ खोजबीन की खेतों के अलावा जंगल में एक कमी के अंदर तक बच्ची को तलाश किया गया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। बच्ची के न मिलने से परिजन परेशान है। गांव जटपुरा के गोधन लाल की 7 वर्षीय बेटी अंशिका गुरुवार की शाम गांव के बाहर से लापता हो गई थी। इस दौरान बच्ची अंशिका की मां मीरा देवी खेतों की ओर मौजूद सूखा बाबा धार्मिक स्थल के पास मवेशी चरा रही थी। अंशिका को वन्यजीव के उठा ले जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। गुरुवार देर रात तक वन विभाग और ग्रामीणों ने बच्ची की खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह भी गांव के सैकड़ों ग्रामीण उसी स्थान पर पहुंच गए जहां से बच्ची अप...