पीलीभीत, जुलाई 18 -- Pilibhit News: पीलीभीत। हरिद्वार हाईवे पर जहानाबाद के नजदीक हाईवे की हालत अब तक ठीक नहीं हुई है। साथ ही बरेली हाईवे पर जिले के एंट्री प्वाइंट माने जाने वाले ललौरीखेड़ा ब्लाक में बरसों से बंद पड़ी एनएच की प्रकाश व्यवस्था अब तक दुरुस्त नहीं हो सकी है। आने वाले समय में कांवड माह शुरू होने जा रहा है। रात दिन कांवड़ियों का रेला अलग अलग मार्ग से निकलेगा। सरदार नगर से आगे की तरफ मार्ग पर हाईवे का हाल खराब हो चुका है। सड़कों पर गड्डे हैं और बरसात में इस कारण और अधिक परेशानियां होती हैं। इसी क्रम में पिछले दिनों यहां निरीक्षण किया गया था। पर अब तक इस बारे में कोई पहल नहीं हो सकी है। हाईवे की खराब पड़ी सड़क व गड्डों का हाल वही पुराना है। इस बारे में अब तक जिम्मेदार विभाग ने ध्यान नहीं दिया है। जिससे रात में तो यह सड़क वाहनों के...