पीलीभीत, अक्टूबर 29 -- Pilibhit News: पीलीभीत। उप्र परिवहन निगम के पीलीभीत डिपो में शाखा अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव और परिचालक महिपाल की सेवाएं बहाल हो गई। दोनों कर्मचारियों की सेवाएं एक अक्टूबर को समाप्त कर दी गई थीं। उप्र रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रयासों के बाद एक माह में बहाल हुई सेवाओं के बाद बुधवार को डिपो में दोनों कर्मचारियों का पुष्प और मिठाईयों के साथ स्वागत किया गया। शाखा मंत्री साधुराम दिवाकर ने बताया कि सभी के सामूहिक प्रयास रहे। स्वागत कार्यक्रम में डिपो के उपाध्यक्ष परविंदर गंगवार, कोषाध्यक्ष विजयपाल सिंह तथा सदस्य आदित्य शर्मा, अखिलेश शर्मा, पंकज शर्मा, दीपू मिश्रा, उपेंद्र कटियार, प्रदीप बाजपेई और देवी सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता ...