Pilibhit News: रोजगार मेला में 545 अभ्यर्थियों को प्रदान किए गए नियुक्ति पत्र
पीलीभीत, सितम्बर 18 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला सेवायोजन कार्यालय/मॉडल सेंटर, राजकीय आईटीआई तथा कौशल विकास मिशन की ओर से जेएमबी इंस्टीट्यूट देवीपुरा में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 545 अभ्यर्थियों का चयन कर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। वृहद रोजगार मेले में देश की निजी क्षेत्र का 22 प्रतिष्ठित कम्पनियों के एचआर/ प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। मेले में 720 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 545 अभ्यर्थियों का चयन कर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधायक जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र ने रोजगार मेले में आए अतिथियों का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.