पीलीभीत, अगस्त 20 -- Pilibhit News: अमरिया। जिला सेवायोजन एवं जिला कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को दी ग्रेट आरपी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 20 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मेले में निजी क्षेत्र की 18 कंपनियों ने भाग लेकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। रोजगार मेले में नॉन टेक्निकल और टेक्निकल क्षेत्र के साथ ही डिप्लोमा धारक कुल 415 पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। चयन प्रक्रिया के बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य और सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र ने 20 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: दुलमी प्रखंड में बिरसा योजना के तहत रोजगार मेले का आयोजन, 45 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र कार्यक्रम में मु...