पीलीभीत, अगस्त 30 -- Pilibhit News: गजरौला,संवाददाता। थाना गजरौला क्षेत्र में शनिवार सुबह माला रेलवे स्टेशन के दियूरी हाल्ट के पास रेल पटरी पर लेटा एक युवक पीलीभीत से पूरनपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।शनिवार सुबह करीब 7 बजे ट्रेन पीलीभीत से पूरनपुर की ओर जा रही थी। दियूरी हाल्ट से करीब एक किलोमीटर पहले, पीलीभीत की तरफ युवक रेल पटरी पर लेटा था, युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। घटना के बाद ट्रेन दियूरी हाल्ट पर काफी देर तक रुकी रही। रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के समय उसकी हालत गंभीर थी। अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी स्थिति चिंताजनक ...