पीलीभीत, अक्टूबर 6 -- Pilibhit News: दियोरिया कला। निगोही ब्रांच नहर पर गांव रामनगर जगतपुर पर ब्रिटिश शासन काल में बनाई गई नहर पुलिया अब पूरी तरह रेलिंग विहीन हो गई है। इससे रात हो या दिन। हादसे का खतरा बना रहता है। रात में अब आने वाले दिनों में कोहरा यहां पर आने जाने वालों का और अधिक इम्तिहान लेगा। दियोरियाकला क्षेत्र में सर्दियों के कोहरे में कई बार पुलिया से नहर में बाइक और ट्रेक्टर ट्राली गिर चुके हैं। पर अब तक पुलिया की रेलिंग का निर्माण कार्य नहीं कराया गया जिससे हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है। रामनगर जगतपुर से इस नहर पुलिया को पार कर जरा कोठी होते हुए सीधे पूरनपुर का सफर किया जाता है। रोजाना सैकड़ों राहगीर यहां से गुजरते हैं। सिंधौरा बिंदुआ, हसनापुर, मिंतरपुर, बिहारी पुर, इटौरिया, महदखास सहित दर्जनों गांवों का आवागमन इसी रास्ते स...