पीलीभीत, नवम्बर 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। नगर पालिका टीम ने गुरुवार को भी अतिक्रमण पर शिकंजा कसा। रेलवे स्टेशन से छतरी चौराहे के बीच चलाए गए अभियान में गुरुवार को अधिक कसावट आ गई। अनाधिकृत ढांचों से बंद हो चुकी नालियां दिखने लगीं और दुकानों के सामने लगे तिरपाल होर्डिंग आदि को टीम ने जब्त कर लिया। स्टेशन पर एक बैग और चैन सही करने वाले खोखे को तहस नहस करने व मशीन जब्त करने पर दुकानदारों में नाराजगी देखी गई। यहां पक्षपात करने का भी आरोप लगा। रेलवे स्टेशन पर बीते दिवस चलाया गया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान गुरुवार को फिर से रेलवे स्टेशन से ही शुरू किया गया। कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। यहां पहुंची टीम ने सबसे पहले दुकानों के आगे लगे लोहे के एंगिल हटवाए और फिर अनाधिकृत तरह से लगी होर्डिग पर जेसीबी का पंजा चला दिया। खलबली बीच के दु...