Pilibhit News: रेलवे स्टेशन पर दिया स्वच्छता का संदेश
पीलीभीत, अक्टूबर 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से यात्रियों को स्वच्छता एवं कचरे के उचित निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया। पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर आयोजित रेल जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत नामित अधिकारी द्वारा यात्रियों को कचरे के पृथक्करण एवं उसके उचित निस्तारण के महत्व की जानकारी दी गई। यात्रियों को बताया गया कि गीले कचरे, सूखे कचरे, सैनिटरी वेस्ट तथा विशेष कचरे के लिए निर्धारित चार प्रकार के डस्टबिन का उपयोग करें तथा प्रत्येक प्रकार के कचरे को संबंधित डस्टबिन में ही डालें। इससे कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने और स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने में सहायता मिलेगी। यह भी पढ़ें- Varanasi News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.