पीलीभीत, नवम्बर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की ओर से पेंशनभोगियों की सुविधा और उनके कल्याण के लिए लालकुआं, कासगंज और पीलीभीत रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से कुल 53 पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए। इससे सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए होने वाली भागदौड़ से राहत मिली। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाना है। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की व्यवस्था से अब पेंशनभोगियों को हर साल प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह भी पढ़ें- Agra News:...