पीलीभीत, जुलाई 31 -- Pilibhit News: पूरनपुर। रूपयों के लेनदेन को लेकर दो समुदाय के लोगों में जमकर मारपीट हुई। इसमें कई लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति ने कमरे में बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया। मारपीट के बाद पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से बलवा सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरीपुरा जटपुरा के रहने वाले तजेंद्र पल सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह वह अपने घर से रिफाकत के कबड़खाने गए। उन्होंने वहां रूपयों के लेनदेन को लेकर रिफाकत से बातचीत की। यह भी पढ़ें- Balia News: दुकानदारों के बीच मारपीट में आधा दर्जन चोटिल, केस दर्ज आरोप है रिफाकत उन्हें कबाड़खाने में बने कमरे में ले गया। वहां पहले से 10 -12 लोग मौजूद थे। सभी के हाथ में लाठी डंडे थे। आर...