पीलीभीत, सितम्बर 30 -- Pilibhit News: पूरनपुर। मंगलवार को एक युवक ब्लॉक कार्यालय परिसर में मौजूद तालाब के किनारे मोबाइल से रील बना रहा था। अचानक पैर फिसलने से युवक तालाब में भर पानी में गिर गया। पास में मौजूद चौकीदार ने तालाब में कूद कर युवक की जान बचाई। जानकारी लगते ही कार्यालय में मौजूद अधिकारी और अन्य लोग पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: पैर फिसलने से नाले में गिरे युवक की डूबकर मौत, परिजनों में कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...