Pilibhit News: रास्ते में घेरकर महिला के साथ छेड़छाड़
पीलीभीत, अक्टूबर 26 -- Pilibhit News: पूरनपुर। गांव में धार्मिक कार्यक्रम देखने जा रही एक महिला को गांव के युवक ने घेरकर छेड़छाड़ की। विरोध पर युवक गाली गलौज करते हुए भाग गया। शिकायत करने गई महिला के साथ आरोपी युवक के परिजनों ने अभद्रता की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव की महिला शुक्रवार रात पर्दे पर चल रहा धार्मिक कार्यक्रम देखने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में सत्यपाल पुत्र चोखेलाल ने महिला को पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज करते हुए मौके से फरार गया। दूसरे दिन महिला आरोपी के घर शिकायत करने गई। आरोप है श्रीराम पुत्र चोखेलाल, रामऔतार और पूरनलाल पुत्रगण केसरीलाल गाली-गलौज करते हुए मार-पीट पर आमादा हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.