पीलीभीत, अक्टूबर 21 -- Pilibhit News: पूरनपुर। बाइक खड़ी कर रास्ता बंद करने का विरोध करने पर रिश्तेदारी में आए एक युवक की एक व्यक्ति ने पिटाई लगा दी जिससे वह घायल हो गया। युवक ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। जनपद शाहजहांपुर के थाना बंडा थाना क्षेत्र के गांव सिंहापुर निवासी रोशन लाल के मामा घुंघचाई क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में रहते हैं। रोशन लाल दिलावरपुर गांव में जागरण देखने आए थे। मंगलवार सुबह वह बाइक से अपने घर वापस जा रहा थे। आरोप है कि एक व्यक्ति ने रस्ते में बाइक खड़ी कर दी। जिससे आवागमन बंद हो गया। रोशन लाल ने उससे रास्ता से बाइक हटाने को कहा तो उसने अभद्रता करते हुए रोशनलाल की पिटाई लगा दी। जिससे वह घायल हो गए। रोशनलाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...