पीलीभीत, अक्टूबर 29 -- Pilibhit News: पूरनपुर। राजस्थान के अजमेर में आयोजित विद्या भारती की 37वीं राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में पश्चिमी उप्र की अंडर-14 टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। टीम में पूरनपुर के रामस्वरूप रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तीन विद्यार्थी शामिल रहे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। 23 से 27 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में करीब आठ राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें विद्यालय के शिखरदीप अग्निहोत्री, ओम गुप्ता और देवांश यादव का चयन पश्चिमी उप्र की अंडर-14 टीम में हुआ था। टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। खिताबी मुकाबले में राजस्थान की टीम ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को 3-0 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक वि...