Pilibhit News: राष्ट्रीय एकता ट्रेकिंग कैंप में एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग कर नाम किया रोशन
पीलीभीत, अक्टूबर 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। 51-यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में श्रावस्ती में आयोजित ऑल इंडिया यूपी ट्रेक-वन राष्ट्रीय एकता ट्रेकिंग कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हो गया, जिसमें जनपद के एनएससी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय एकता ट्रेकिंग कैंप में प्रदेश और देश भर से चयनित एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। 25-यूपी बटालियन एनसीसी का प्रतिनिधित्व करते हुए कैडेट अमृत्यांशु शर्मा और कैडेट वेदांत सेंगर ने इस अभियान में भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया। कैंप का बेस सिरसिया स्थित बनवारी देवी डिग्री कॉलेज में बनाया गया था। हिमालय की तलहटी के समीप बसे इस स्थल पर कैडेट्स ने अनुशासन, शारीरिक प्रशिक्षण और सैन्य दिनचर्या का पालन करते हुए प्रतिदिन कई किलोमीटर का ट्रेक पूरा किया। यह भी पढ़ें- Shravasti News: एनसीसी कैडेटों ने श्रावस्ती के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.