पीलीभीत, नवम्बर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिलेभर के 11 केंद्रों पर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा कराई गई, जिसमें 2178 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। खंड शिक्षा अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। जिले में आर्य कन्या इंटर कॉलेज पीलीभीत, जीजीआईसी पौटा कलां, एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर, आरडीएसएस इंटर कॉलेज बीसलपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिलसंडा, पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर, जीजीआईसी पूरनपुर, जीजीआईसी बरखेड़ा, गुरु नानक इंटर कॉलेज पूरनपुर आदि को परीक्षा केंद्र बनाया गया, जहां पर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा संपन्न कराई गई। छात्रवृत्ति परीक्षा में कुल 2815 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें 2178 ने परीक्षा दी। जिले के लिए शासन की ओर से 160 सीटें आरक्षित की गई है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur New...